राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया: सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर विद्यार्थियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

मेरठ। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को याद करते हुए मेरठ के देवनागरी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य डॉ. सुशील कुमार सिंह सहित विद्यालय के स्टाफ द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करने के साथ हुई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. सुशील कुमार सिंह ने कहा कि यह दिन सरदार पटेल के असाधारण जीवन, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने में उनके ऐतिहासिक योगदान को नमन करने का अवसर है। वहीं, वरिष्ठ शिक्षक मनोहर लाल ने स्वतंत्रता के बाद गृह मंत्री के रूप में सरदार पटेल की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस तरह पटेल ने अनेक रियासतों में विभाजित भारतीय राज्यों को एकजुट कर देश की अखंडता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया था। वरिष्ठतम प्रवक्ता रविन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संकल्प सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरित है। इसके बाद कार्यक्रम अधिकारी राहुल जायसवाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. युवराज शर्मा, डॉ. सोनवीर सिंह सोलंकी, राजीव कुमार, डॉ. मनिंदर सिंह और तरुण कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।
Posted by E Service Mantra

Interested in Colleges & Degree Institutes in Meerut City?

Join NodeBinder to share your experience and reply to this post.